फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र के चौरसिया पुरम काॅलोनी मोहद्दीनपुर रोड पर स्थित एक मकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। इसकी जानकारी के बाद फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया।
मोहद्दीनपुर रोड चौरसिया पुरम निवासी श्याम करन चौरसिया के मकान के निचले हिस्से में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। उनका पूरा परिवार छत पर भोजन कर रहा था। बताया जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट से मकान के निचले हिस्से में आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि पल भर में भीषण रूप ले लिया। आग की लपटों से निचले हिस्से में जहां बच्चे रहते थे और पढ़ाई करते थे, बच्चों की सारी काॅपी किताब, साइकिल, मेज, कुर्सी, सोफ़ा, तख्त, बिस्तर कपड़ा आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉकेट मनी बचाकर लैपटॉप खरीदने के लिए बच्चों के रखे 30 हज़ार रुपये भी जलकर राख हो गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया और बड़ी अनहोनी टल गई। पीड़ित श्याम करन चौरसिया ने बताया कि वह कॉलोनी में ही छोटी सी दुकान चलाते हैं, और परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस आपदा से उनके ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर फायर टेंडर की मदद से आग को काबू किया गया और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें