फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग आज से, जून तक 31 शुभ मुहूर्त

Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। त्योहारों के बाद अब 14 अप्रैल से सहालग की शुरूआत होगी। अगले तीन महीने तक शादियों के कुल 31 शुभ मुहूर्त हैं। छह जुलाई को चातुर्मास शुरू होते ही मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके बाद नवंबर महीने से सहालग शुरू होंगे। इस बार सहालग काफी व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन

जिले के लगभग सभी मैरिज हाल और अन्य विवाह स्थल बुक हो चुके हैं। बैंड-बाजा, ब्यूटी पार्लर, स्टेज सजाने वाले और कैमरामैन पर भी बुकिंग की भरमार है। विशेष तौर पर शुभ मुहूर्त के दिनों में शादियां ज्यादा होंगी। इस बार अप्रैल और मई में कई शुभ मुहूर्त हैं। विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज और पंडित बृजेश मिश्र ने बताया कि सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है।
शादी, विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार, नए घर में प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य पंचांग में ग्रह व नक्षत्रों की दशा, दिशा और गति की गणना के आधार पर मुहूर्त निकालकर किए जाते हैं। इस बार अप्रैल से लेकर जून तक (अंतराल) विवाह के लिए शुभ दिन हैं। लगातार तीन माह बाद छह जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा। चातुर्मास के कारण चार माह के लिए सभी मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें