फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों ने कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय

विज्ञापन
बखिरा के लेडुआ-महुआ पंचायत भवन पर बैठक करते बुनकर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बुनकरों ने कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय
विज्ञापन

बखिरा (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत बखिरा स्थित लेडुआ-महुआ के पंचायत भवन में बुधवार को बुनकरों की बैठक हुई। इसमें अपर मुख्य सचिव से शासन स्तर पर हुई वार्ता के निर्णय को लागू नहीं करने पर असंतोष जताया गया। बुनकर महासभा के जिलाध्यक्ष इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अक्तूबर तक यदि अपर मुख्य सचिव का निर्णय लागू नहीं किया गया तो 15 अक्तूबर से बुनकर काम बंद करके बेमियादी धरना-प्रदर्शन करेंगे।
महासभा के जिलाध्यक्ष इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि वर्ष-2006 से फ्लैट योजना लागू था। इसे प्रदेश शासन ने एक जनवरी-2020 से आदेश पारित करके समाप्त कर दिया। इससे बुनकरों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई। विद्युत निगम ने बुनकरों का उत्पीड़न शुरू करने के साथ ही कनेक्शन काटना शुरू कर दिया गया। मजबूरन प्रदेशभर के बुनकरों ने बंदी कर दिया। मामले को संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बुनकरों के साथ वार्ता करते हुए जुलाई-2020 तक फ्लैट रेट से बिल जमा कराने व अगस्त 2020 से बुनकरों से विचार-विमर्श के बाद नई योजना लागू करने की बात कही थी। फर्जी बकाया खत्म करने के साथ ही दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा व बुनकरों का उत्पीड़न भी नही किया जाएगा। एक माह के बाद शासन द्वारा लिया गया निर्णय लागू नहीं किया गया व उत्पीड़न भी जारी है। इससे बुनकरों में असंतोष है।
विज्ञापन

शासन के इस रवैये को देखते हुए बुनकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अंसारी के आवाह्न पर जनपद के बुनकरों ने बैठक में निर्णय लिया है कि यदि 14 अक्तूबर तक अपर मुख्य सचिव द्वारा तीन सितंबर को लिया गया निर्णय लागू नहीं किया गया तो 15 अक्तूबर से प्रदेश के बुनकर बेमियादी बंदी करने के साथ ही धरना-प्रदर्शन करके विरोध जताएंगे। बैठक में हिदायतुल्लाह, मो ओसामा, हैदर अली, इरफान, फक्कल हसन, मो इलियास, गयासुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुनकरों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों ने बुधवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें विद्युत के फ्लैट रेट लागू करने को लेकर अपर मुख्य सचिव हथकरघा नवनीत सहगल और बुनकर प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के क्रियान्वयन की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें