कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते बुनकर सभा के लोग-संवाद
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के बैनर तले बुनकरों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगाें का ज्ञापन डीएम को सौपा। बुनकरों ने स्मार्ट मीटर का हल निकालने और क्षेत्र में शहरी बिजली दिलाने की मांग की।
बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहाकि नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के अमरडोभा में बिजली निगम 27 अगस्त को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे। जिसे वहां के लोग जमा हो गए। स्मार्ट मीटर न लगाने का आग्रह किया। जबकि पुराना मीटर निगम ने ही लगाया है।
उन्होंने कहा कि बखिरा फीडर से बिजली सप्लाई ग्रामीण शेडयूल के अनुसार 25 वर्षों से मिल रही है। लेकिन बिल की वसूली शहरी रेट से हो रही है। इससे शहरी शेड्यूल से किया जाए। जो बुनकर फीडर बरईपार में बना है उसे अमरडोभा और लेडुआ महुआ व ढोढयां आदि के बुनकरों को सप्लाई दी जाए।
उन्होंने कहा कि बखिरा में महिला इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज नहीं है, जिससे बच्चियों को पठन-पाठन में दिक्कत होती है। गांव में कॉलेज की करने की मांग की। इस दौरान धर्मेद्र कुमार, बैजनाथ गुप्ता, जर्रार अहमद, अबरार खान, मोहम्मद तौहिद, मुजफ्फर, मोहम्मद अकरम, डॉ. मोहम्म्द हामीद मौजूद रहे।