फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनपद बार के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

Thu, 04 Sep 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीररनगर। दीवानी न्यायालय स्थित कबीर कुंज चेंबर में बृहस्पतिवार को जनपद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र भूषण मणि त्रिपाठी ने कहा कि निष्ठा लगन से कार्य करते रहे। एसाेसिएशन के इस कार्यकाल को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। जनपद बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने कहा कि अत्यंत हर्ष हो रहा है पद के साथ कर्तव्य को ऊपर रखकर कार्य किया। महामंत्री राणा रवीन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के साथ बार के हित में काम किया है कोई त्रुटि हो गई हो क्षमा चाहूंगा। उन्होंने घोषणा किया कि लाइब्रेरी का कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा। बार के अध्यक्ष और महामंत्री को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद बार एसोसिएशन के सदस्य कृष्ण मोहन मिश्र नवनीत कुमार पांडेय माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें