फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश के बाद तल्ख हुआ माैसम, उमस बरकरार

Wed, 05 Aug 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सावन और अगस्त का महीना आमतौर पर बारिश के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार मौसम साथ नहीं दे रहा है। बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के अलावा जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो सिंचाई पर खर्च बढ़ेगा, जिससे खेती की लागत में इजाफा होगा और उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और गर्मी से राहत की तलाश करते नजर आए।
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते-होते फिर से हल्के बादल छा गए, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई और लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान की फसल इस समय पर्याप्त वर्षा पर निर्भर है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो किसानों को नलकूप और अन्य साधनों से सिंचाई करनी पड़ेगी, जिससे लागत बढ़ेगी। दूसरी ओर, लगातार उमस के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें