फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाली जाम होने से प्राथमिक विद्यालय का रास्ता बंद

Wed, 05 Aug 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। विकासखंड बेलहर कला अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल दशहर के टोला नटेलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय का रास्ता नाली जाम होने के कारण बंद हो गया है। नाली की सफाई न होने से गंदा पानी बहकर विद्यालय के रास्ते पर जमा हो गया है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले नौनिहाल बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लगातार गंदा पानी रास्ते पर जमा रहने से स्थिति बदहाल हो गई है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ ही उनके फिसलकर गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
अभिभावक राकेश , रविंद्र आदि ने अधिकारियों और ग्राम पंचायत प्रशासन से नाली की तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा विद्यालय के रास्ते को सुचारु कराने की मांग की है ताकि बच्चों और शिक्षकों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें