फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हवा के रूख के साथ बदला मौसम, सामान्य से नीचे आया न्यूनतम तापमान

Sun, 24 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। ठंड में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा दिखने लगा है। शुक्रवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
जिले में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। दिन में धूप और रात में सर्दी हो रही है, ऐसे में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सुबह और शाम का तापमान बहुत कम रहता है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है। पश्चिमी हवाओं के चलने और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। लोग बाइक पर गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी में लोग जुट गए हैं। कुमार गंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रात का तापमान गिरने से सर्दी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें