फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का प्रस्ताव नहीं करेंगे स्वीकार

Thu, 08 Jan 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्राेत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजीकरण का कोई भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं और किसानों के हितों को दरकिनार कर बिजली वितरण निगमों के निजीकरण का एकतरफा निर्णय लिया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्र व्यापी आंदोलन की शुरूआत होगी।
दिलीप सिंह ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार निजीकरण का निर्णय लेकर पॉवर सेक्टर में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने में लगी हुई है, जो किसी भी तरह उचित नहीं है। अब केंद्र सरकार वित्तीय पैकेज के नाम पर बिजली वितरण निगमों के निजीकरण, फ्रेंचाइजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के जरिए सरकारी विद्युत वितरण निगमों का नेटवर्क निजी घरानों को इस्तेमाल करने की अनुमति देने की तैयारी कर रही है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, अमरनाथ यादव, मनोज यादव, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें