फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को किया नमन

Sun, 28 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन जिलाध्यक्ष व अन्य-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यालय पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं वीर साहिबजादों के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को स्मरण कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने साहिबजादों के बलिदान को नमन किया। कहा कि कम उम्र में भी उन्होंने धर्म, सत्य और साहस की जो मिसाल पेश की, वह युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। गुरु गोविंद सिंह ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपने चारों साहिबजादों को न्योछावर कर दिया। इसी कारण गुरु गोविंद सिंह को ‘सरवंश दानी’ कहा जाता है। युवाओं को गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों के जीवन एवं बलिदान के बारे में अवश्य जानना चाहिए। गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ने अनुकरणीय साहस दिखाया था, उन्होंने अपनी आस्था की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे, ऐसे वीर पुत्रों को हम सब नमन करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि साहिबजादों का कम उम्र में दिया गया बलिदान केवल इतिहास नहीं बल्कि मानवता और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने जोर देकर कहा साहिबजादों का बलिदान भारत की आत्मा की विजय का प्रतीक है। उनका त्याग हमें सिखाता है कि धर्म और राष्ट्र की रक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।कार्यक्रम के संयोजक गणेश पांडेय रहे, जबकि संगोष्ठी का संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अजीत सिंह, अनिरुद्ध निषाद, सत्यपाल पाल, ज्ञानेंद्र मिश्र, अमर राय, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दलजीत, रतिंदर सिंह, अर्जुन चौधरी, अशोक यादव, भूपेंद्र त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, कपिलदेव, ऊषा पांडेय, सरोज नंदनी, सतविंदर पाल, धनंजय पांडेय, कन्हैया वर्मा, नरेंद्र पांडेय, रुद्र मिश्र, मुरली जायसवाल, मुरलीमनोहर चौरसिया आदि मौजूद रहे।

वीर बाल दिवस पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन जिलाध्यक्ष व अन्य-स्रोत पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें