फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लखनोहर में नाला निर्माण रोकने के मामले की जांच शुरू

Sun, 28 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लखनोहर में भूमिगत नाला राेकने की जांच शुरू-संवाद
विज्ञापन
महुली। ग्राम पंचायत लखनोहर में सरकारी बजट से गांव में सड़क के किनारे भूमिगत नाला निर्माण कार्य रोकने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाथनगर बीडीओ को टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें सोमवार तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बीडीओ कुलदीप कुमार ने एडीओ आईएसबी अभय सिंह के नेतृत्व में चार सदस्य टीम गठित की है। टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रमेश पासवान ने बताया कि उनके गांव में पिछले कई वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई थी। ब्लॉक से बजट पास कराकर सड़क के किनारे मनरेगा मजदूरों से भूमिगत नाला खोदवा दिया। उसमें पाइप डालने की बारी आई तो गांव के ही दबंग व्यक्ति ने नाला निर्माण को यह कहकर रोक दिया कि उसकी जमीन है। इससे निर्माण कार्य रुक गया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने बीडीओ को दी। वह मौके पर पहुंचकर नाला निर्माण को सही बताया।
इसके बाद भी नाले का निर्माण संभव नहीं हो सका। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान लखनोहर रमेश पासवान समेत ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी नाथनगर से तत्काल टीम गठित कर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें