फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Fri, 19 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से संचालित माई भारत केंद्र के तहत शुक्रवार को विशेष कार्यशाला हुई। उदहा के निजी विद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रमुख योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की दो अत्यंत महत्वपूर्ण ''फ्लैगशिप'' योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। इनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य, सुरक्षा और मुफ्त इलाज के लाभों आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि कैसे युवा इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपने परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं। कार्यशाला में युवा मंडल के सदस्यों सहित छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से सुधांश त्रिपाठी, मुद्रा योजना प्रशिक्षक रमाशंकर मिश्रा, आयुष्मान भारत योजना प्रशिक्षक मनीराम, प्रधान रामदवन, प्रबंधक राम उजागिर दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू यादव, बबलू जायसवाल, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे, संरक्षक शिव राम,सूरजभान, अयोध्या प्रसाद, प्रद्युम्न, अखिलेश सिंह, रामशंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें