फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलवारी से लापता महिला का धनघटा में मिला शव

Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे बाबूरहनिया घाट पर शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने महिला का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान नीलम पुत्री फुर्ती लाल निवासी सहारनपुर थाना कलवारी जिला बस्ती के रूप में हुई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि 32 वर्षीय नीलम शादीशुदा थी। 10 दिसंबर को वह घर से लापता हुई। उसी दिन कलवारी थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई। तभी से महिला की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह महिला का शव मिलने की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना कलवारी पुलिस को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें