संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को एसपी हेमराज मीणा की देखरेेख में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों को विवेचनाओं में पारदर्शिता रखने, अपराधियों पर सख्ती करने और केस डायरी लिखने के तौर तरीके बताए गए।
एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि अपराधियों पर सख्ती करें ताकि वे कोई वारदात न कर सके। साथ ही विवेचनाओं में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। कहा कि अब आनलाइन शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इसलिए विवेचनाओं की जांच में तेजी लाएं। अपराधियों को सजा दिलाने में कोई कोर कसर न छोड़े। फोरेंसिक टीम भी अपनी विवेचना में सही तथ्यों को रखें।
उन्होंने कहा कि केस डायरी लिखते समय सावधानी बरते। किसी भी निर्दोष का नाम न आए। महिला उत्पीड़न आदि की घटनाओं पर विशेष नजर रखने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी असित श्रीवास्तव ने भी अपराधों पर रोकथाम, घटना का मुआयना, अपराधियों को सजा, विवेचनाओं की जांच आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सीओ रमेश कुमार, आरआई अशोक कुमार सिंह, कोतवाल बीबी सिंह सहित एसओ संतोष तिवारी, राकेश सिंह याद, प्रदीप सिंह, रमाशंकर रावत, सुभाष मौर्य, खुुश मोहम्मद, महिला एसओ अनीता यादव, भाग्यवती पांडेय आदि मौजूद रहे।