फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से जलभराव, लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर स्कूल से घर जाती छात्राएं। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
लगातार बारिश से जलभराव, लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

संतकबीरनगर। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी है, वहीं शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह जलभराव हो गया है। दो जगह मकान और छप्पर पर पेड़ गिर गया। बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में फाल्ट होने से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। मेंहदावल के कछार क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली 24 घंटे से बाधित है।
खलीलाबाद शहर में नेदुला चौराहे के पास, अस्पताल परिसर, जूनयिर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर में जलभराव हो गया है। बारिश से व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को कम चहल-पहल रही। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा क्षेत्र के मोतीपुर में घनश्याम पुत्र राम आसरे के पक्के मकान के पास पीपल का पेड गिर गया। मकान का छत, सीढ़ी एवं दरवाजे पर रखी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई। सेमरियावां प्रतिनिधि के पिपरा गोविंद गांव में तेज बारिश से अब्दुल हक के छप्पर पर पेड़ गिर गया। पीड़ित परिजन पड़ोसी के घर शरण लेने को मजबूर हैं। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से नगर पंचायत हरिहरपुर के गांधीनगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। बिजली की लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर बाजार के गणेश चौराहे पर सड़क के किनारे जलभराव हो गया है। कड़जवनिया गांव में जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव है। बढ़या बाबू गांव में बिजली का पोल एवं ट्रांसफॉर्मर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार लगातार बारिश से मेंहदावल तहसील के पूर्वी कछार क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। छपिया अगंद के सूरज तिवारी व देवेंद्र ऊर्फ पप्पू तिवारी, थरौली के इंग्लेश दूबे, मधईपुर के शंभू यादव, डुमरियाबाबू के अखिलेश्वर, नौगों के धर्मेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार, बेलौली के बसंत तिवारी ने बताया कि कछार क्षेत्र में जर्जर तारों से बिजलीआपूर्ति होती है। 24 घंटे से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंता केएम यादव ने बताया कि लगातार बारिश केे कारण फाल्ट ठीक होने में समस्या हो रही है। फिर भी फाल्ट ढूंढकर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार लगातार बारशि से पीएचसी परिसर में जलभराव हो गया है। मरीजों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मायाराम, रामदीन, देवकी, निशा, कमरुद्दीन, शकील, रामकुमार, नंदलाल ने बताया कि वे लोग शुक्रवार को इलाज के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन अस्पताल गेट तक पानी भरा होने से परिसर के भीतर घुसना मुश्किल हो गया।
इंसेट
औसत वर्षा 10.33 मिलीमीटर हुई
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि तीन दिनों से हो रही बारिश धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी है। यदि पांच-छह दिनों तक बारिश और हुई तो फिर नुकसान पहुंचेगा। रबी की बुवाई भी किसान बगैर सिंचाई के कर सकेंगे। 15 अक्तूबर से रबी की बुवाई शुरू हो जाती है। खाली खेतों में किसान बगैर सिंचाई के बुवाई कर सकेंगे। 25 सितंबर को खलीलाबाद में चार मिलीमीटर, मेंहदावल में 17 मिलीमीटर और धनघटा में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई है। औसत वर्षा 10.33 मिलीमीटर हुई है। 26 सितंबर को खलीलाबाद में 102 मिलीमीटर, मेंहदावल में 43 मिलीमीटर और धनघटा में 57 मिलीमीटर वर्षा हुई है। औसत कुल 67.33 मिलीमीटर वर्षा हुई है। शुक्रवार को खलीलाबाद में 70 मिलीमीटर, मेंहदावल में 89 मिलीमीटर और धनघटा में 92 मिलीमीटर वर्षा हुई है। औसतन 83. 66 मिलीमीटर वर्षा हुई।
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय
संतकबीरनगर। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने कक्षा एक से आठ तक के समस्त विद्यालयों को 28 सितंबर को बंद कर दिया है। यह जानकारी बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें