फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश से सड़क पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
हसनी -महदेवा  मार्ग पर हमेशा जलजमाव
विज्ञापन
सांथा। हसनी-महदेवा मार्ग पर ग्रामीण बैंक के सामने जल निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बारिश होने पर सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो जाती है। वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलना मुश्किल है। गांवों की कई सड़कें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। सड़कों से गिट्टी निकल जाने के बाद सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इस कारण बारिश होते ही इन गड्ढों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

विकासखंड के कई गांवों में हल्की सी बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है, लेकिन सड़क पर जलभराव ने समस्या बढ़ा दी है। हसनी-महदेवा मार्ग के ग्रामीण बैंक के सामने धूल मिट्टी और छोटे-छोटे गिट्टी के टुकड़े रहने से बारिश में सड़कों पर कीचड़ पसर जाता है। इसके बाद राहगीरों को पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गांव के दिनेश चौरसिया, घनश्याम विश्वकर्मा, तूफेल अहमद, विनोद भारती, मोनू सिंह संदीप कुमार, प्रदीप जाटव, सुरेश यादव, अवधेश चौरसिया, राजू निषाद, अब्दुल कादिर, रामगोपाल आदि ने कहा कि अधिकांश सड़कों के किनारे नाला का निर्माण किए गया है पर आउटलेट सही न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही कई-कई दिनों से जमा रह जाता है।
विज्ञापन

कई नालों में सही ढंग से जल निकासी न होने के कारण बारिश होते ही उल्टे नाले का पानी सड़कों पर पसर जाता है, जिसके बाद उन सड़कों पर बारिश के बाद पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश होते ही जलभराव व कीचड़ के कारण कई कई दिनों तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

0000000000000000000000
मेरे जानकारी में मामला संज्ञान में नहीं है। इस बारे में जानकारी करके जल्द ही समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा ।
-मैनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ, पंचायत, सांथा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें