फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर के आठ जगहों पर लगाए जाएंगे पानी के टैंकर

Mon, 25 Mar 2024 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह पांच से रात 10 बजे तक होगी आपूर्ति, नगर पालिका ने तैयारियां पूरी कीं
विज्ञापन

आठ स्थानों पर पानी से भरे टैंकर लगाए जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर में जलापूर्ति के लिए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 26 मार्च को सुबह पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही बिजली निगम ने भी निर्बाध रूप से आपूर्ति के लिए तैयारी कर ली है।
होली पर सबसे ज्यादा मांग पानी की रहती है। ऐसे में नगर पालिका परिषद ने शहर में जलापूर्ति के लिए कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया है। कर्मचारियों को पंप पर समय से आने और जलापूर्ति बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। चेयरमैन जगत जायसवाल ने बताया कि 26 मार्च की सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। साथ ही आठ स्थानों पर पानी से भरे टैंकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमे मेंहदावल बाईपास, समय माता मंदिर, बरदहिया दुर्गा मंदिर, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल चौराहा आदि शामिल हैं। कमर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी पर मुस्तैद रहें। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बिजली निगम ने भी निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी की है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फील्ड में रहें और जहां भी लोकल फाल्ट की समस्या हो, वहां तत्काल पहुंचकर फाल्ट दुरूस्त कराएं। साथ ही कर्मियों को मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें