फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार साल से पानी की टंकी तैयार, स्वच्छ पानी की आस में ग्रामीण

Fri, 29 May 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लोहरैया। क्षेत्र के सियरकला गांव में चार साल से पानी की टंकी बनकर तैयार है। पाइपलाइन भी बिछ गई हैं। घरों में टोटियां भी लग गई हैं लेकिन पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिलने की आस टूट रही है। जल जीवन मिशन के तहत काम पूरा नहीं किया जा सका है।
सियरकला गांव में बनी पानी की टंकी से ग्राम पंचायत के गांव जलापूर्ति से वंचित हैं। कुछ ही आबादी तक पानी पहुंच रहा है, जबकि अधिकतर घरों की टोटियां सूखी पड़ी हैं। भीषण गर्मी में लोग सुबहमें घरों के बाहर लगी टोंटियों को इस उम्मीद में खोलते हैं कि शायद आज पानी आ जाए, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 में गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई। टोटियां भी लगा दी गईं, लेकिन पाइपों में पानी नहीं पहुंच रहा। मौर ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सियरकला की टंकी से पूरे मौर ग्रामसभा में पानी की सप्लाई होनी थी लेकिन जब सियरकला में ही पानी नहीं पहुंच पा रहा है तो मौर तक पानी पहुंचने की उम्मीद कैसे की जाए।
वहीं मौर निवासी फूलचंद चौहान ने कहा कि जब गांव में पानी की टंकी बनने की घोषणा हुई थी तो लगा था कि अब ग्रामीणों को स्वच्छ पानी की सुविधा मिलेगी। गांव में पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन आज हालत यह है कि टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं निकल रहा।
इसी प्रकार औराडाड़, रामपुर दक्षिणी में बनी पानी की टंकी से होने वाली जलापूर्ति से भी ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि जलापूर्ति अनियमित है और कई मोहल्लों तक पानी नहीं पहुंचता है। भीषण गर्मी में जहां लोग पानी के लिए परेशान हैं। वहीं, विभागीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ताकि गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


कोअ
पानी की टंकी से जलापूर्ति संबंधी कोई शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - उमेश प्रसाद ओझा, बीडीओ हैंसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें