फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर भरा पानी, आवागमन बाधित होने से ग्रामीण परेशान

Fri, 30 Jan 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के गागरगाड के मुख्य मार्ग,काली स्थान और स्कूल के सामने सड़क पर भरा पानी-संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली की ग्राम पंचायत गागरगाड से मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पास में ही काली स्थान और बगल में स्कूल होने से बच्चों को जलभराव गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई ब्लाॅक के अधिकारियों से गुहार लगा चुके है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण जिम्मेदार ब्लॉक के अधिकारियों से जलनिकासी की मांग की है।
विज्ञापन

पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गागरगाड मुख्य मार्ग पर घरों का गंदा पानी जमा होने के चलते गड्ढे का रूप ले चुकी है। इसी मार्ग से क्षेत्र के गागरगाड नारायनपुर, भोतहा, सुकमीचौरा, माझाखड़करपुर, चहोडा सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण गागरगाड होते हुए क्षेत्र की मशहूर बाजार गोविंदगंज, दुलहापार, शिवापारा में जरूरत का सामान के लिए आते जाते हैं। जलभराव सं सड़क से गुजरना दुर्घटना को दावत देना है। इस गड्ढे में लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। ग्रामीण बिरेंद्र यादव, बाबूराम रामाकांत चौधरी अखिलेश यादव, सुभाष, रामजग, जितेंद्र, सुरेश सहित तमाम लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या का समाधान के लिए हम सब ब्लॉक मुख्यालय से तहसील तक चक्कर लगाया गया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क पर जलभराव की समस्या से निदान की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी ने बताया कि सड़क पर यदि घरों का पानी जमा हो रहा है तो जांच करके पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें