फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 30 Jan 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली केपड़हरा में फंदे से लटकी किशोरी के शव की सूचना पर पहुंची पुलिस-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
हरिहरपुर/महुली। क्षेत्र के पड़रहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी का शव पेड़ की डाल से बंधे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और गांव वालों की मौजूदगी में किशोरी के शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पड़रहा गांव निवासी अंशिका 15 वर्ष पुत्री गुड्डू चौहान का शव गांव के सिवान में पेड़ की डाली से लटक रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटके शव को देखा। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई और परिजनों के साथ ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोरी दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। सूचना पर सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्रा, एसओ रजनीश राय और चौकी इंचार्ज हरिहरपुर अशोक कुमार सिंह मय फोर्स पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एसओ रजनीश राय ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें