फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महीनों से खराब पड़ा आरओ, पानी को तरस रहे फरियादी

Mon, 17 Jul 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय और महुली थाना परिसर में लगा आरओ प्लांट खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय और महुली थाना परिसर में लगा आरओ प्लांट महीनों से खराब पड़ा है। जिसके कारण फरियादियों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। दोनों परिसरों में एक भी हैंडपंप भी नहीं है। जिसके कारण फरियादी दुकानों पर जाकर पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं।
नाथनगर के रामचंद्रन, विशाल, सुरेश, लालमन, महेश, राधा देवी, सुमन, लालमती, रामदुलारी देवी आदि ने बताया कि नाथनगर ब्लाॅक में कुल 103 ग्राम पंचायते हैं। शायद ही कोई ऐसा गांव हो जिसके एक या दो फरियादी ब्लाॅक पर प्रतिदिन न आते हों। इस उमस भरी भीषण गर्मी में प्यास लगना लाजिमी है। ब्लाॅक पर आने वाले फरियादियों और अन्य लोगों को शुद्ध जल प्राप्त हो, इसके लिए लाखों रूपये लागत से आरओ प्लांट लगाया गया है। लेकिन वह भी करीब छह महीने से खराब पड़ा है। बार बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी उसका मरम्मत कराने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


एक पखवारा पूर्व सीडीओ गांवों के भ्रमण के उपरांत ब्लाॅक पर पहुंचे थे। तब उन्होंने आरओ प्लांट की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। लेकिन उसके बाद भी आरओ प्लांट का मरम्मत नहीं कराया गया। एडीओ व बीडीओ व पंचायत सचिव प्रतिदिन 20 रूपया डिब्बा पानी मंगाकर अपना गला तर करते हैं तथा फरियादी पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ अमरेश सिंह चौहान ने कहा कि आरओ को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। इसी तरह का मामला महुली थाने में भी है। जहां लगा आरओ प्लांट विगत तीन माह से खराब है। परिसर में एक भी हैण्डपम्प न होने से फरियादियों को थाना परिसर से बाहर जाकर पानी खरीद कर पीना पड़ता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि आरओ ठीक कराने के लिए मिस्त्री को कहा गया है। जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें