फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोटे अनाज के प्रति किया जागरूक

Mon, 17 Jul 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा पार्टी कार्यालय पर मोटा अनाज प्रोत्साहन कार्यक्रम हुआ संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा पांडेय के नेतृत्व में भाजपा पार्टी कार्यालय पर मोटा अनाज प्रोत्साहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें लोगों को मोटे अनाज के उत्पादन और उपयोग को लेकर जागरूक किया गया।

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्त ने कहा कि अन्न केवल खेती तक सीमित नहीं है। बल्कि समग्र भारत के विकास का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा की मोटे अनाज के फसलों में पोषक तत्व के साथ-साथ औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा पांडेय ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने और उसकी गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। इसके बाद जिन बहनों ने स्वादिष्ठ डिश बनाया था। उन्हें पुरस्कार भी दिया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार गीता यादव, द्वितीय पुरस्कार शशिलता, तीसरा पुरस्कार सावित्री पांडेय को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, गणेश पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, कुमकुम सिंह, गीता यादव, सरोज नंदनी, शशिलता, मायादेवी, सावित्री, सुशीला पाठक आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें