फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव

Fri, 29 Jun 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बारिश से मगहर कस्बे में सड़क किनारे लगा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार दोपहर में हुई झमाझम बारिश से राहत मिली है। वहीं बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे आने-जाने में लोगों को दिक्कतें हुईं। दूसरी तरफ किसान धान की रोपाई में जुट गए।  
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। कभी बदली तो कभी धूप निकल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तीन बजे के करीब अचानक बारिश शुरू हुई और करीब 40 मिनट तक हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। लोगों को उम्मीद है कि आगे भी बारिश का यह सिलसिला बना रहेगा। इस बारिश से किसानों को फायदा हुआ है। जिन किसानों का धान का बेहन तैयार हो गया है, वह धान की रोपाई में जुट गए हैं। किसान घनश्याम पांडेय, हरिश्चंद्र चौधरी ने बताया कि बारिश का इंतजार कई दिनों से था, शुक्रवार को बारिश होने के बाद धान की रोपाई तमाम किसानों ने शुरू कर दिया। इससे न सिर्फ डीजल पर धन खर्च करने से निजात मिली है, बल्कि जो बेहन अभी तैयार नहीं हुई है, उसे भी संजीवनी मिल गई है। दूसरी तरफ शहर में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर के मुखलिसपुर चौराहा, बरदहिया बाजार, तितौवा और बंजरिया आदि क्षेत्रों में जलभराव है तो जिला अस्पताल के गेट पर भी पानी लग गया है।
यही नहीं नालियां जाम होने के कारण ओवरफ्लो हो गई है और गंदा पानी सड़क की पटरियों पर फैल गया है। शहर के निवासी संजय चौरसिया, राम किशुन, भूपेंद्र, राधेश्याम, दुर्गेश और अभिषेक ने बताया कि पालिका प्रशासन को जल्द से जल्द नालियों की सफाई का कार्य पूरा करना चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी न हो। ईओ बीना सिंह ने बताया कि नालियों की सफाई नियमित कराई जा रही है। नालियों में लोग घरों से निकला कचरा और प्लास्टिक की पन्नी डाल देते है, जिसकी वजह से नालियां जाम हो जाती हैं और पानी का बहाव रुक जाता है। लोगों से अपील है कि नालियों में प्लास्टिक की पन्नी कत्तई न डालें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें