सेमरियावां। जनपद में खाद संकट को लेकर प्रशासन का रवैया सख्त हो है। थोक और फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को ओवररेटिंग के लिए चेतावनी दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा है कि यदि किसी ने कालाबाजारी और नकली खाद बेची तो एनएसए के तहत कार्रवाई होगी। दुकानदारों को दुकानों के बाहर रेट बोर्ड लगाना होगा।
जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव ने सभी खाद विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान पर रेट बोर्ड पर अधिकतम बिक्री दरें पेंट के से लिखते हुए ऐसे स्थान पर लगाने के निर्देशदिए हैं, जहां से किसानों को आसानी से उर्वरकों के मूल्य की जानकारी हो सके। साथ ही कृषकों को उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराने की हिदायत दी है। फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को यूरिया या डीएपी बेचते समय किसानों को अन्य उत्पादों की टैगिंग न करने की हिदायत दी है।