फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सौ मीटर दौड़ में शिवा और अभय अव्वल

Sun, 21 Dec 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार में हुआ। शुभारम्भ मुख्य अतिथि बईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा ने किया। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शिवा और बालक वर्ग में अभय अव्वल रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व जूनियर स्तर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में शिवा प्रथम, राहुल द्वितीय, प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर बालिका दौड़ में प्रतिभा प्रथम, चांदनी द्वितीय, बालक 100 मीटर की दौड़ में अभय प्रथम, शिवा द्वितीय और 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अमित प्रथम और अभय द्वितीय रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजाव की छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति की। पैकवलिया कला व पारा हरिगोंविंद के बच्चों पीटी व स्काउट सलामी देकर मुख्य अतिथि का स्वागत कर अपने कका का प्रदर्शन किया। वहीं खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया। दौड़, कबड्डी, पीटी, खो-खो, लोकगीत लोक, लोक नृत्य व योगा की प्रतियोगिता हुई। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में यूपीएस चकिया विजेता व यूपीएस मड़पौना उपविजेता रही। कबड्डी में पीएस बालिका शिवबखरी प्रथम व पौली द्वितीय स्थान हासिल किए। चैंपियन छात्र शिवा, अनन्या, अभय सिलोचना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस दौरान विनोद पांडेय, आदर्श मणि त्रिपाठी, मुबारक अली, भोलेंद्र यादव, महेंद्र यादव, दुर्गा यादव, बंटी, रूबी यादव, उर्मिला देवी, रश्मि, स्नेहा, सरोज यादव, उर्मिला, चंद्रावती, मनीराम, रमाशंकर, रजनीश, बसंत कुमार, प्रशांत दुबे, रोहित कुमार, लाल चंद्र, रतीभान चौधरी, दीपक यादव, राम मोहन शुक्ला, राम गोपाल, दिलीप कुमार, रामकरन गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें