फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नए साल का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नए साल पर मगहर कबीर चौरा परिसर का सैर करते युवा और अन्य।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में लोगों ने नव वर्ष 2025 का गर्मजोशी से स्वागत किया। पहले दिन देर रात तक लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते रहे। कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का जश्न बुधवार की देर शाम तक चलता रहा। नव वर्ष पर लोग मंदिर पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर युवा ने काटकर जश्न मनाया, घरों में भी पकवान बनाए गए थेे।
विज्ञापन

नय साल का लोगों ने अपने-अपने ढंग से स्वागत किया। सुबह होते ही लोग आसपास के मंदिरों में पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लेकर नए वर्ष में कार्यों का शुुरुआत किया। शहर के समय माता मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ रही। मेंहदावल बाईपास पर लगे मेले में बच्चों ने खूब धमाल किया। वहां पर झूले के साथ ही अन्य मनोरंजन के साधन का लुत्फ उठाया। वन देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बरदहिया दुर्गा मंदिर आदि पर लोगों ने पहुंच कर दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा।
नए साल के आगाज के साथ रात से ही बधाइयों का दौर चला जो पूरे दिन जारी रहा। लोग एक-दूसरे को मैसेज व व्हाट्सएप के जरिए नए साल की बधाइयां देते रहे। शहर और कस्बों में फूलों की दुकानें पूरे दिन सजी रहीं। रेस्टोरेंट और होटलों में नए साल के लिए विशेष तैयारी की गई थी।
विज्ञापन

पार्टियों पर रही पुलिस की नजर : शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन शाम से ही पूरी तरह से सजग रहा। नए साल की पार्टियों पर पुलिस का पहरा रहा। शाम ढलते ही जिले की पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई। पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी। पुलिस किसी न किसी तरह से इन पार्टियों पर नजर बनाए रखी। वाहनों चालकों की जांच की गई कि कहीं कोई शराब का सेवन करके तो वाहन नहीं चला रहा है।
कबीर चौरा में मनाया नए साल का जश्न : नए साल में जश्न मनाने के लिए युवा कबीर स्थली पहुंचे। इस दौरान परिसर में काफी चहल-पहल देखी गई और पूरे दिन कबीर की निर्वाण स्थली गुलजार रही। जहां नगर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी लोग पहुंचे। कबीर समाधि व मजार के दर्शन कर अच्छे दिन की मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें