संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बकहा गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद में एक पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बकहा गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 23 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे गांव के अरविंद, विजय कुमार, ज्योति देवी और गौरव प्रताप कूड़ा फेंकने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उसके भाई अजय कुमार और मां परमपाती देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बखिरा एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अरविंद, विजय कुमार, ज्योति देवी और गौरव प्रताप के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद