संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के कटया गांव में दीवार गिराने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में पीड़ित रविंद्रनाथ ने जानकारी दी कि वह अपना मकान कटया स्थित पिच रोड के अपने जमीन पर बनवा रहे थे। मकान का लिंटर लग चुका है। लिंटर के नीचे वह दीवार बनवा रहे थे। 29 जनवरी को रात लगभग 8:30 बजे के पास के छब्बू व संजय निवासी कटया दीवार को गिरा दिया। विपक्षी से पूछताछ करने पर उसने गाली दी और जानमाल की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।