फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : तीसरे दिन 3148 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 94 केंद्रों पर तीसरे दिन शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कुल 3148 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसमें हाईस्कूल के 1766 व इंटरमीडिएट के 1382 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए 94 केंद्रों दो पालियों में परीक्षा चल रही है। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 1766 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, इसमें 1760 संस्थागत और छह व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे से ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान सघन चेकिंग की गई। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। इसमें 1382 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। इसमें 1372 संस्थागत और 10 व्यक्ति परीक्षार्थी शामिल हैं। शुक्रवार को किसी भी पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें