फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म,ओवरब्रिज पर काम शुरू

Sun, 16 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण हो रहा है। सेतु निगम ने अपने हिस्से का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया है। जबकि रेलवे अपने हिस्से में आने वाले ओवरब्रिज निर्माण को कराने में देरी कर रहा था। अमर उजाला ने 14 अक्टूबर के अंक में ओवरब्रिज निर्माण में देरी से लोग परेशान नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। रेलवे प्रशासन ने खबर का संज्ञान लिया और कार्य शुरू दिया। रविवार को करीब दो घंटे तक रेलवे के ब्रिज निर्माण से जुडे़े अधिकारियों की देखरेख में कार्य शुरू कराया गया, इस दौरान रेलवे ट्रैक के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण के लिए तीन स्टील गर्डर लगाए गए। कार्य होने के दौरान रेल संचालन ठप रहा, इससे बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस डाउन ट्रेन आधा घंटा तथा कटियार-अमृतसर अप एक्सप्रेस करीब 25 मिनट प्रभावित हुई। सोमवार को भी रेलवे अधिकारियों ने पूर्वाहन 11.25 बजे से 1.25 बजे तक काम कराने के लिए समय निर्धारित किया है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।       खलीलाबाद शहर के नूरी मस्जिद होते हुए मुखलिसपुर रोड स्थिति रेलवे क्रासिंग से होकर ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के पास तक ओवरब्रिज का निर्माण हो होना है। रेलवे ट्रैक को छोड़कर अन्य कार्य सेतु निगम के जिम्मे था। सेतु निगम ने अपने हिस्से का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन रेलवे क्रासिंग पर जहां रेलवे को काम कराना था, वहां काफी दिनों से काम रुका पड़ा था। इस दौरान साइकिल सवार, बाइक सवार और पैदल लोग जान जोखिम में डालकर आ जा रहे थे। ऐसे में इसको लेकर आक्रोश था। रविवार को रेलवे ब्रिज से जुड़े अधिशाषी अभियंता राम अवध, डिप्टी चीफ इंजीनियर एएन सिंह, जीआरओ जेपी श्रीवास्तव, राहुल, रहमान आदि की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी क्रेन के जरिए मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के ऊपर तीन स्टील गार्डर लगवाया। इसके लिए अधिकारियों ने बाकायदा दो घंटे का समय निर्धारित किया था। अधिकारियों के मुताबिक काम कराने के लिए ऐसे समय को चुना गया था, जिस दौरान ट्रेन न हो। फिर भी बांद्रा-गोरखपुर 9037 डाउन को आधा घंटा चुरेब में रोका गया, जबकि कटियार-अमृतसर 5707 अप एक्सप्रेस को मगहर में रोका गया। करीब 11. 25बजे से 1 .25 बजे तक तीनों स्टील गर्डर ऊपर चढ़ाकर लगवाया दिया गया। जिस समय कार्य हो रहा था, उस दौरान स्टील गर्डर को मशीनों के द्वारा ऊपर ले जाने को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दोनों तरफ खड़े रहे। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी दो घंटे कार्य कराया जाएगा और शेष बचे स्टील गर्डर को लगाया जाएगा, इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान रेलवे ब्रिज निर्माण से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिशाषी अभियंता राम अवध ने बताया कि स्टील गार्डर लगने के बाद अतिशीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों द्वारा कार्य शुरू करा जाने से यह उम्मीद जग गई है कि जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी।       
विज्ञापन

दो ट्रेने हुई प्रभावित       
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर दिलीप यादव ने बताया कि मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण दो ट्रेेनों का संचलन कुछ देर तक प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि बांद्रा-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस को आधा घंटा चुरेब में रोका गया था, जबकि कटियार-अमृतसर अप एक्सप्रेस को मगहर में करीब 25 मिनट तक रोका गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें