फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक मतदान को बढ़ावा देगा वोटर अवेयरनेस फोरम

विज्ञापन
नैतिक मतदान को बढ़ावा देगा वोटर अवेयरनेस फोरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में वोटर अवेयरनेस फोरम के गठन के लिए समस्त कार्यालयाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। कार्यालयाध्यक्षों की अध्यक्षता में वोटर अवेयरनेस फोरम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए। विभागाध्यक्ष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए अपने विभाग से एक-एक नोडल अफसर भी नामित करेंगे। 
विज्ञापन

एडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि फोरम का उद्देश्य नैतिक मतदान को बढ़ावा देना है। बैठक में उपस्थित स्वीप प्रभारी आलोक प्रियदर्शी ने वोटर अवेयरनेस फोरम के अंतर्गत संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त कार्मिकों को मतदाता शपथ अवश्य दिलाई जाए। एडीएम ने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयाध्यक्ष वोटर अवेयरनेस फोरम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए एक नोडल अफसर को नामित करते हुए इसकी सूचना जिला स्वीप प्रभारी/ डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध करा दें। साथ ही वोटर अवेयरनेस फोरम की गतिविधियां संचालित करने हेतु एक कोर कमेटी का गठन कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें