धर्मसिंहवा में आयोजित वालीवाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के सिकरी में चल रही एमसीसी वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार की शाम तक नौगढ़ की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में चार टीम में पहुंची थी।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सिकरी वार्ड में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता में कपिलवस्तु नौगढ़, देवरिया, गोंडा, अमरडोभा सहित तमाम जगहों की टीम ने प्रतिभा लिया है। रविवार देर शाम तक आठ टीमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं। जिसमें पहला क्वार्टर फाइनल तरकुलवा और नौगढ़ के बीच में खेला गया। इसमें नौगढ़ ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही अमरडोभा और गोंडा की टीम, कपिलवस्तु, गोरखपुर, देवरिया और मगहर के बीच क्वार्टर फाइनल टूर्नामेंट देर रात तक चली।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वसीउद्दीन अंसारी, नजमुद्दीन अंसारी, राजेश तिवारी, मौलाना वारिस अली, अनवर आलम, अफजल खान, अबुल आस खान शोएब खान, रामशंकर दूबे, खालिद अंसारी, हिफाजुर्रहमान आदि लोग मौजूद रहे।