दशावा बाजार में वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी-स्रोत आयोजक
सेमरियावां। ब्लाॅक के दशावां बाजार में रविवार को जूनियर वाॅलीबाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच पैड़ा खरारा बिहार व केजीएन क्लब के बीच खेला गया। केजीएन क्लब ने 21-22 के अंतर से मुकाबला जीत लिया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला जमदाशाही ए व दशावां टीम के बीच 25 प्वाइंट का खेला गया। इसमें दशावा ने 25 प्वाइंट बना कर विजयी हुई। जमदाशादी की टीम 16 प्वाइंट ही बना सकी। दूसरा सेमीफाइनल जमदाशाही और अमरडोभा के बीच खेला गया। जिसमें अमरडोभा 21 प्वाइंट से विजयी हुई। फाइनल मुकाबला में अमरडोभा व दशावां की टीम पहुंची। देर सायं तक फाइल मुकाबला चल रहता रहा।
वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य गौहर अली, सेराज अहमद, मास्टर फिरोज, शारिक सिद्दीकी व प्रधान इरशाद अहमद ने किया। जिला पंचायत सदस्य गौहर अली खान ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरशाद सिद्दीकी, जीशान खान, अल्तमस सिद्दीकी, शारिक सिद्दीकी, उमर सिद्दीकी, शब्बीर खान, महफूजुर्रहमान आदि मौजूद रहे।