फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : दो चरणों में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Mon, 29 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि बोर्ड की ओर से घोषित कर दी गई है। परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी तक कराई जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा दो फरवरी से 9 फरवरी के बीच होगी। डीआईओएस कार्यालय इसकी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में कराई जाएगी। इसी दौरान हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट की भी परीक्षा कराई जाएगी। इस संबंध में प्राइवेट परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र से संपर्क कर परीक्षा दे सकते हैं। निर्देश में कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा जनवरी के दूसरे सप्ताह में कराई जाएगी।
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से जो प्रपत्र जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा जाएगा उसमें अनुपस्थित विवरण, प्राप्तांक सूची, परीक्षकों का नियुक्ति पत्र और फारवर्डिंग-शिफ्टिंग प्रपत्र विद्यालयवार शामिल होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराएं और इसकी रिकॉर्डिंग अपने पास सुरक्षित रखें जिसे जरूरत पड़ने पर परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही लैब को अपडेट करा लें।
विज्ञापन

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा के तहत आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक, नैतिक शिक्षा, योग, खेल, शारीरिक शिक्षा के ग्रेड तथा इंटरमीडिएट की नैतिक शिक्षा, खेल, योग एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक को परिषद की वेबसाइट पर संबंधित प्रधानाचार्यों की ओर से अपलोड कराया जाएगा। इसके लिए 10 जनवरी से परिषद की वेबसाइट क्रियाशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें