फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 219 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन जनपद मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में हुआ। इसमें 219 जोड़ों का विवाह बंधन में बंधे। 199 जोड़े हिंदू व 20 जोड़े मुस्लिम हैं।
डीएम ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है, जो शादी का खर्च स्वयं नही उठा सकते। कार्यक्रम में मौजूद अफसरों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पधारे सभी घरातियों, बरातियों एवं उनके संबंधियों का स्वागत किया। विवाह के बाद नव दंपतियों को डीएम दिव्या मित्तल, सीडीओ अतुल मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार आदि ने आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 219 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 199 जोड़ों का हिंदू धर्म के अनुसार विवाह कराया गया। वहीं 20 जोड़ों का मुस्लिम धर्म की परंपरा के अनुसार निकाह हुआ। सभी नवदंपतियों को उपहार स्वरूप युवती के खाते में 35 हजार धनराशि सहित पायल, बिछिया, बर्तन सेट, मोबाइल फोन, वर वधू को कपड़ा, अटैची इत्यादि के अलावा वन विभाग द्वारा एक-एक आम का पौधा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें