फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से अनुपस्थित तीन सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक से अनुपस्थित तीन सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक सभागार में बीडीओ ने गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बीडीओ रेनू चौधरी ने एडीओ, ग्राम सचिवों के साथ गांव के बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। अनुपस्थित पाए जाने तीन ग्राम पंचायत सचिवों को बीडीओ ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की किस्त के सापेक्ष ई-मास्टर रोल निर्गत होने की स्थिति, मनरेगा महिला मेट की तैनाती, रिजेक्टेड पेमेंट, मानव सृजन, आईजीआरएस शिकायत संबंधित, पौधरोपण, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास पूर्ण होने की स्थिति की समीक्षा की। बीडीओ ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत सचिव मो. अफजल, आनंद कुमार, शिवेंद्र कुमार बिना बताए बैठक में उपस्थित नहीं हुए। तीनों सचिवों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय, एपीओ मदन गोपाल, अश्वनी सिंह, असादुल्लाह खान, अनिल चौधरी, योगेंद्र गौड़, बिमला यादव, शिव मूरत मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें