फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 वित्त विहीन शिक्षकों ने किया दीप यज्ञ

Sun, 25 Mar 2018 11:48 PM IST
संतकबीरनगर ब्यूरो
विज्ञापन
अाक्राेश्ा - फोटो : संतकबीरनगर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट और वित्त विहीन शिक्षक संघ के जरिए दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर वित्त विहीन शिक्षकों ने बोर्ड कापियों के मूल्याकंन बहिष्कार जारी रखते हुए शहर में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप यज्ञ किया। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेेश सरकार से सम्मान जनक मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन

 वित्त विहीन गुट के जिलाध्यक्ष समय देव पांडेय ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष नवमी के दिन दीप यज्ञ कर यह प्रार्थना की गई है कि एकात्मवाद से प्रेरणा लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार चलाने वाले लोगों के अंदर सद्बुद्घि आए और आंदोलित शिक्षकों की मांगो पर तुरंत सकारात्मक निर्णय करे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में अर्ह एवं अयोग्य लोगों से अवैधानिक ढंग से कापियों का मूल्याकंन कराया जा रहा है। इस संबंध में जन सूचना अधिकार 2005 के अंतर्गत डीआईओएस से जानकारी मांगी गई है।
 प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि डीआईओएस द्वारा दिया गया बयान कि मूल्याकंन समय से पूर्ण होने में संशय इस बात का प्रमाण है कि वित्त विहीन शिक्षक पूरी तरह मूल्याकंन बहिष्कार कर रहे है। यह आंदोलन निश्चित तौर पर परिणाम कारी होगा। इस दौरान ब्रह्मदेव सिंह, शैलेंद्र कुमार, रामानंद गौड़, अशोक चौधरी, बृजेश कुमार भारती, विद्यानंद शर्मा, चक्रपाणि भारती, पुजारी, जंग बहादुर चौधरी, प्रदीप कुमार, धनंजय सिंह यादव, राम मूरत, दिनेश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें