महराजगंज। लोकसभा समान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल संपन्न के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर और पुलिस महानिरीक्षक जयनरायन सिंह गोरखपुर जोन ने पुलिस लाइंस सभागार में समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि एसडीएम, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र से संबंधित बूथों का कम से कम तीन बार निरीक्षण करें। बूथों पर सड़क, बिजली, पेयजल, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, शौचालय, शेड और साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरूस्त कराएं।
उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि बूथ वाले वाले विद्यालय पर जरूरी व्यवस्थाओं के साथ ही पेयजल की व्यवस्था ठीक रखें। उन्होंने नोडल अधिकारियों से बारी- बारी से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बनाएं कि मतदाता भयमुक्त होकर मतदाजा मताधिकार का प्रयोग करें, ताकि मतदान प्रतिशत में इजाफा हो सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारियों, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर बूथों पर आवश्यक व्यवस्था की जांच कर लें। कहीं भी कोई कमी दिखाई देने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं जिससे समय से समस्या का निस्तारण हो सके। मतदान के समय मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। डीएम और एसपी ने चुनाव तैयारियों से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।