फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर लोकतंत्र को करें मजबूत

विज्ञापन
मतदान कर लोकतंत्र को करें मजबूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत मंगलवार को केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में ‘लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का योगदान’ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प भी दिलाया गया। वक्ताओं ने नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें खुद भी मतदान करना चाहिए और घर के अन्य सदस्यों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अगर महिलाएं अपनी इस जिम्मेदारी को निभाएंगी तो हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। डॉ. ज्योत्सना ने कहा कि लोकतंत्र के विकास के साथ ही महिलाओं का विकास भी जरूरी है। डॉ. मोनिका ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। अध्यापिका ललित मोहन मद्धेशिया ने कहा कि ऐसी राजनीतिक व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है, जिसमें वोट बैंक, धन और बाहुबल के लिए कोई जगह न हो। नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानुप्रिया ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में मतदान एवं नारी गरीमा की रक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मोनिका शर्मा, मंशा प्रजापति,  गुलबशा,  प्रियंका, मरियम, साधना, वंदना, सुधा शर्मा आदि की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें