फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Wed, 17 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर हाईडिल में हवन पूजन करते हुए कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मगहर। सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा पुत्र भगवान विश्वकर्मा की जयंती आस्था और श्रद्धा के साथ बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर विश्वकर्मा भगवान के चित्र को रख कर विधि विधान से वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-पाठ कर सम्पन्न हुआ। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर हाइडिल, पुलिस विभाग के शस्त्रागार के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों पर देवशिल्पी विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई। सनातन धर्म के अनुसार भगवान ब्रह्मा की सातवीं संतान के रूप में भगवान विश्वकर्मा का कन्या संक्रांति के दिन अवतरण हुआ माना जाता है। मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने महलों हथियारों और सिंहासनों का निर्माण किया था। इसलिए भगवान विश्वकर्मा को वास्तुकार कहा जाता है।
इस अवसर पर विभिन्न कामों से जुड़े लोगों ने अपने वाहन, मशीन और औजार आदि की उपासना की। जिला मुख्यालय के होम केयर जोन पर भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पम्पों,वाहनों और औजारों का पूजा हुआ। काजीपुर चौराहे पर विश्वकर्मा डीजल सर्विस पर राम चरित मानस पाठ का आयोजन हुआ और शाम को भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विपिन श्रीवास्तव, इंद्रेश त्रिपाठी, सजंय दूबे,अवधेश सिंह, कृष्ण चंद्र सैनी, अतुल श्रीवास्तव, धर्मनाथ विश्वकर्मा, रणजीत सिंह, रामू यादव, श्यामधर विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें