विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लाभार्थियों को सिलाई मशीन देते हुए डीएम व विधायकगण । संवाद
संतकबीरनगर। विश्वकर्मा दिवस पर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत 180 लाभार्थियों में टूल किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान लाभार्थियों में टूल किट वितरित किया। इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना के छह लाभार्थियों को 95 लाख रुपये का ऋण भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, अविनाश राय, जितेंद्र कुमार गौतम, पंकज कुमार पांडेय, आशीष कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, विशाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।