धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और प्रसाद वितरण किया।
एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर शिक्षकों ने पुष्प अर्पित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, अरुण कुमार ओझा समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से विद्युत सब स्टेशन खलीलाबाद में विश्वकर्मा पूजन हुआ। यहां पर विद्युत मशीनों की पूजा की गई। इस दौरान एसडीओ अच्छे लाल, जेई केएन राय, बेचन प्रसाद, विजयनंदन, मोती आदि मौजूद रहे। मेंहदावल विद्युत सब स्टेशन पर विश्वकर्मा पूजन हुआ। यहां पर जेई कृष्ण मोहन यादव, सुनील मिश्र, अबरार आदि मौजूद रहे। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर बघुआ (कोपिया) में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विद्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ। प्रधानाचार्य रामनिधि तिवारी ने कहा कि विश्वकर्मा पुराण की महिमा अपरंपार है। विशिष्ट ज्ञान व विज्ञान के कारण उन्हें देवताओं ने शिल्पी की संज्ञा दी थी। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की मनमोहक झांकी भी निकाली गई। इस अवसर पर बृजमुरारी त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र पांडेय, शंकर सरन, पवन कुमार, राकेश पाठक, सुधा यादव, रीना सिंह, वंदना सिंह आदि मौजूद रही। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार सरदार पटेल आईटीआई कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई
मगहर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर मगहर के शिव प्रसाद निजी आईटीआई विद्यालय, जनार्दन पॉलिटेक्निक, रैना पेपर मिल, नगर पंचायत के जलकल आदि स्थानों विधिविधान से विश्वकर्मा भगवान के चित्र एवं प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद भजन-कीर्तन के साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।