फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया 1

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मगहर में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह सदर विधाय? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

मगहर में लगी प्रदर्शनी, वृद्धाश्रम में बांटे फल, वस्त्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर हुए विविध कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/मगहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा। साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मगहर में जहां उनके जीवन पर प्रदर्शनी लगाई गई, वहीं, खलीलाबाद के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों में फल व वस्त्र बांटा गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने खलीलाबाद के वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गो में वस्त्र और फल का वितरण किया। वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जहां बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवा का वितरण हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। इस दौरान डॉ. आलोक सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय, जिला महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अश्वनी चौरसिया, अरविंद पांडेय, पिंटू तिवारी, रविंद्र यादव, सतपाल आदि मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार पीएम मोदी के 69वें जन्म दिन के अवसर पर नगर पंचायत के सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंची। पीएम मोदी देश ही नही बल्कि पूरे विश्व के विकास की सोच रखते हैं। इसके परिणाम स्वरूप सबसे ताकतवर देश कहा जाने वाला अमरीका भी मोदी का लोहा मानता है। क्षेत्रीय विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साफ नीति, नीयत और पक्के इरादे की वजह से देश का सम्मान बढ़ा है। आज पूरे देश की जनता के उत्थान और विकास के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने तमाम महत्वाकांक्षी योजना को लागू किया है। जिसका सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई और बिजली जैसी पांच प्रमुख आवश्यकता होती है। इसे पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखा दिया है। गरीब, निर्बल और असहायों के लिए आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज की व्यवस्था दी है। कार्यक्रम को राकेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी केक काटा। इस मौके पर भानू प्रताप सिंह, गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, भगवान दास वर्मा, अभिषेक राय, हेमंत चतुर्वेदी, वेद प्रकाश चौबे, अवधेश सिंह, गुड्डू वर्मा, महेंद्र पासवान, अतुल श्रीवास्तव, टीएन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें