लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझरिया पठान टोला बनकटवा में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
ग्रामीण लालजी यादव, परशुराम, बाबूराम, दयाश्यांकर का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। बिना गिट्टी डाले ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। प्रयोग होने वाली सामग्री भी निम्न कोटि की है। इससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में रामसुमेर, इंद्रजीत, ध्रुव कुमार, मनोज कुमार, दिनेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। बीडीओ बेलहर शैलेश कुमार मुरारी ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, यदि कमी मिलती है तो जिम्मेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।6