फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हिरन की जान बचाई

विज्ञापन
ग्रामीणों ने हिरन की जान बचाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा(संतकबीरनगर)। मंगलवार को देर शाम अहिरौली गांव में एक हिरन घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने घायल हिरन का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेलहर स्थित वनकर्मियों को सौंप दिया। डायल 100 को भी ग्रामीणों ने बुला लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीण मनीष पाठक ने बताया कि बखिरा झील स्थित बौधरा गांव के निकट हिरन बहुतायत में पाए जाते हैं। एक हिरन को कुछ कुत्तों ने दौड़ाकर पकड़ लिया था। कुत्तो ने हिरन को घायल कर दिया था। कुछ ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर हिरन की जान बचाई। बाद में वह कुछ अन्य ग्रामीणों की मदद से अहिरौली स्थित अपने आवास पर लाकर प्रथमिक उपचार किया। इसकी सूचना से डायल 100 और डीएफओ वन विभाग को अवगत करा दिया था। डीएफओ के निर्देश पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से हिरन को बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय पर लेकर चले आए। डीएफओ टी रंगराजू ने बताया कि मौके पर वनकर्मियों को भेजकर हिरन को वन विभाग ने सुपुर्दगी में लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें