सोमवार को बड़ी संख्या में मोहीउद्दीनपुर गांव के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि ग्राम सभा की कोटे की दुकान मोहम्मदपुर कठार में स्थित है।
गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कोटेदार समय से मिट्टी का तेल व खाद्यांन नहीं दे रहा है। पुराने कार्डधारकों का नाम नवीन सूची से फर्जी तरीके से कटवा दिया गया।
जो लोग पात्र है उनका नाम गायब है, जबकि अपात्रों को अत्योदय व बीपीएल सूची में शामिल कर लिया गया है। गांव के लोगों ने कहा कि यदि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में अजीमुल्लाह, मोहम्मद रजा, मोहम्मद नबी, आफताब आलम, हबीबुल्लाह, अताउल्लाह, मोहम्मद लजीन, अली हसन, हलीमुल्लाह, जुबेर अहमद, आमिर हमजा, इश्तेयाक, मोहम्मद आरिफ, मुस्तकीन, इरशाद अहमद, अकबर अली, राजिया, गुलाम रसूल, बदरेआलम, वसीउल्लाह, रईसुदीन, नौशाद अहमद, अलाउद्दीन, अजीजुल्लाह, हमीदुल्लाह, फातमा खातून सहित तमाम लोग शामिल रहे।