फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जांच अधिकारी को घेरा

Sun, 26 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
अधिकारी को घेरा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 क्षेत्र के बंतवार गांव में राशन कार्ड का सत्यापन करने गए जांच अधिकारी को गांव ने घेर लिया। गांव वालों का आरोप था कि उनका नाम सूची से गायब है जबकि कार्ड उनके पास है। जांच अधिकारी ने जब उनका नाम सूची में दर्ज कराने का आश्वासन दिया तब जाकर गांव के लोग शांत हुए। 
विज्ञापन

राशन कार्ड सूची का सत्यापन करने पहुंचे सेक्रेटरी कमलेश तिवारी ने पहले अंत्योदय कार्ड सूची को पढ़कर गांव के लोग को सुनाया। उन्होंने कहा कि इसमें जो अपात्र है उनके संबंध में जानकारी दे। अंत्योदय कार्ड सूची में दर्ज 63 लोगों के नामों में तीन लोगों को गांव के लोग अपात्र बताए। उसके बाद पात्र गृहस्थी कार्ड सूची के 317 लोगों में से 18 अपात्र पाए गए। उसके बाद अपना नाम सूची में दर्ज होने से परेशान गांव के राम शब्द, सिरजवाला, लक्ष्मीना, मेवाती, भीमा देवी, इंद्रावती आदि लोग अपने हाथ में लाल कार्ड लिए जांच अधिकारी के पास पहुंच गए और कहने लगे कि उनके नाम से अंत्योदय कार्ड बना है इसके बाद भी सूची में नाम नही है। गांव वालों का कहना था कि गांव के लोग यहां है और पता कर ले कि वह पात्र है या नही। गांव वालों ने यह भी आरोप मढ़ा कि जिनके पास पक्का मकान समेत अच्छी खासी खेती है उनका नाम अंत्योदय कार्ड सूची में है और जो भूमिहीन रहकर छप्पर के मकान में रह रहे है उनका नाम सूची से गायब कर दिया गया है। ग्राम प्रधान रमायन यादव ने गांव वालो को शांत कराया उसके बाद जांच अधिकारी ने छूटे हुए लोगों का नाम दर्ज किया, तब जाकर लोग शांत हुए। इस मौके पर बालमुकुन्द यादव, पूर्व प्रधान भालचंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें