फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू के सात वेंटीलेटर खराब

Sun, 26 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
आईसीयू मशीनें खराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहां सरकार इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लगातार बैठके कर उसके सुधार की हिदायत दे रही है। इसके साथ इंसेफेलाइटिस से पीड़ित मरीजों की जांच आदि की व्यवस्था करवा रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में लगे 10 वेंटीलेटर मशीनों में सात मशीन पिछले एक माह से खराब है। खराब मशीनों को रिपेयर कराने की जहमत विभाग नहीं उठा रहा है। अगर कही एक साथ 10 गंभीर मरीज आ गए तो क्या होगा यह आने वाला समय ही बताएगा। 
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले जब संयुक्त जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की स्थापना हुई तो लोगों को लगा कि अब यहां पर भी गंभीर से गंभीर बीमारी मरीजों को इलाज हो सकेगा। चूंकि गोरखपुर समेत कई जिले में लोग इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इनके इलाज के लिए हर जिले के अस्पतालों में अत्याधुनिक वार्ड बनाए गए थे। संयुक्त जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड में लखनऊ की एक कार्यदायी संस्था ने दस वेंटीलेटर मशीनें लगाई। एक मशीन की कीमत लगभग 25 लाख के करीब थी। मशीनों की रखरखाव की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की थी। मशीनें लगी तो शुरूआत में काफी अच्छी तरीके से चली, लेकिन मशीनों के रखरखाव में लापरवाही की वजह से मशीनें धीरे धीरे खराब होती चली गई। आईसीयू वार्ड में मात्र तीन वेंटीलेटर मशीन ही काम कर रहे है। वार्ड में लगे कर्मचारियों का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण मशीनें खराब हुई है। जबकि इसकी कहानी कुछ और ही है। फिलहाल मशीनों का समय से मरम्मत न होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। अगर एक साथ 10 गंभीर मरीज आ गए तो उन्हें भर्ती करना जिला अस्पताल के लिए परेशानी का सबब बन सकता है वही मरीजों की जान पर आफत भी आ सकती है।

 खराब मशीनों के रिपेयर के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया है। दुबारा रिमाइंडर भेजा जा रहा है। अगर जल्द से जल्द मशीनें ठीक नहीं होती है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

          डॉ. सुनील कुमार, प्रभारी आईसीयू वार्ड

सात मशीने खराब होने की सूचना मिली थी। इसकी शिकायत कार्यदायी संस्था से कर दी गई है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने जल्द ही मशीने ठीक करने की बात कही है। उम्मीद है कि दो- तीन दिन में मशीने ठीक हो जाएंगी। 
विज्ञापन

      डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमओ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें