फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार्ययोजना के तहत सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Jun 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बौरव्यास-खटंहा मार्ग की मरम्मत कार्य से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य योजना में सड़क मेंहदूपार से बनाना प्रदर्शित किया गया है जबकि सड़क की मरम्मत बौर व्यास से होकर किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य योजना के अनुरूप सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन




बौर व्यास खटंहा मार्ग का मरम्मत कार्य चल रहा है। यह सड़क है जमया ग्राम पंचायत के अंतर्गत होकर जाता है। बृहस्पतिवार को जमया के राजेंद्र कुमार यादव, अभिषेक शुक्ला, अंकित कुमार, दीपक, राजेश, साहित्य तमाम ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मरम्मत कार्य के लिए जो कार्य योजना सूची में प्रदर्शित की गई है। उसके अनुसार निर्माण मेंहदूपार से होना चाहिए। जबकि ठेकेदार विभागीय मिलीभगत से मरम्मत कार्य बौर व्यास रैधरपार से होकर कर रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि मेंहदूपार से आने वाले इस मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि कार्य योजना पहले से ही गलत तरीके से लिखी हुई है। जिस सड़क का मरम्मत कार्य हो रहा है वह सही हो रहा है। इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर की है और दूरी लगभग 3.90 किलोमीटर है। मेंहदूपार से खटंहा तक सड़क की दूरी कुल लगभग ढाई किलोमीटर होगी। सड़क की चौड़ाई भी तीन ही मीटर है। इस सड़क के निर्माण का निविदा अभी नहीं जारी हुआ है। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बीच में आईसीसी का भी कार्य कराया जाएगा। जल्द ही उस पर भी काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें