फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय बघौली पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बखिरा। विकास क्षेत्र बघौली के हावपुर भंडारी में मनरेगा के धन का गबन में अब तक कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर भेजा।
विज्ञापन


हावपुर भंडारी निवासी हरिओम सिंह, रवि वर्मा, रमेश कुमार, मिथिलेश दुबे, चुन्नी लाल, जयप्रकाश मिश्र, मोहन दुबे, कृष्ण कुमार सिंह, शिवदास ने कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर पांच बिंदु संबंधी शिकायत 13 जनवरी को की गई थी। शिकायत के जांच अधिकारी उपायुक्त श्रम रोजगार व बीडीओ बघौली द्वारा जांच आख्या पांच फरवरी को भेजी गई। उपश्रमायुक्त श्रम रोजगार की 25 जनवरी की जांच आख्या अनुसार यह कहा गया कि परियोजना में शामिल लोगों पर कूटरचीत ढंग व एनएमएमएस सुविधा को प्रभावित करने, फर्जी उपस्थिति दर्ज कराकर शासकीय धन का गबन करने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की गई शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें